हाथी की शारीरिक संरचना –
हाथी का शरीर बहुत बड़ा होता है इसकी ऊंचाई लगभग 11 फुट होती है। इसकी एक लंबी सूंड होती है जिसकी सहायता से यह है पानी और भोजन को आसानी से ग्रहण कर लेता है।
इसकी सूंड को नाक और मुंह के ऊपरी होंठ के रूप में देख सकते है। हाथी के पैर मोटे स्तंभों या खंभों जैसे मजबूत होते है।
इसके आगे के पैरों में 4 नाखून होते है और पीछे के पैरों में 3 नाखून होते है, पैर गद्दीदार होते है जिसकी सहायता से यह अधिक समय तक खड़ा रह सकता है।
हाथी गहरे और हल्के स्लेटी रंग के होते है, इनके दो बड़े बड़े कान होते है जिसकी सहायता से यह धीमी धीमी आवाज भी सुन सकते है। इसकी दो छोटी काले रंग की चमकदार आंखें होती है।
हाथी की त्वचा बहुत मोटी होती है लेकिन मोटी होने के साथ-साथ यह संवेदनशील भी होती है जिसके कारण हाथी को प्रत्येक दिन नहाना पड़ता है। हाथी के शरीर के मुकाबले इसकी एक छोटी पुंछ भी होती है।
हाथी की जीवन शैली –
हाथी ज्यादातर जंगली इलाकों में रहना पसंद करता है यह हमेशा झुंड में ही चलता है। हाथी अपना अधिकतम समय खाना खाने में ही व्यतीत करता है। यह भोजन में हरी घास, झाड़ियां, गन्ना, फल-सब्जियां इत्यादि खाता है।
हाथी हमेशा खड़ा ही रहता है और खड़े रहकर यह अपनी नींद भी पूरी करता है। हाथी का जीवनकाल लगभग 100 वर्ष से भी अधिक होता है लेकिन प्रदूषण और जंगलों की कटाई के कारण इसकी उम्र कम होती जा रही है। यह भारत, अफ्रीका, बर्मा, श्रीलंका और थाईलैंड में पाए जाते है।

Comments
Post a Comment